मुख्य बातें

पन्ना में ट्रक ने बाइक को टक्कर मारी, दादी-पोता घायल: चालक मौके से फरार; दादी के दोनों पैर टूटे – Panna News

पन्ना में ट्रक ने बाइक को टक्कर मारी, दादी-पोता घायल:  चालक मौके से फरार; दादी के दोनों पैर टूटे – Panna News

पन्ना जिले के अजयगढ़ क्षेत्र में एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दादी और पोते को टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद पन्ना जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घटना रविवार को हुई। खरौनी पुरवा गांव की निवासी सुदामा बाई (62 वर्ष) अपने पोते अरुण राजपूत (20 वर्ष) के साथ बाइक पर सवार होकर नहरी जा रही थीं। वे घर में आयोजित पूजा-पाठ के कार्यक्रम के लिए बाजार से सामान लेने निकले थे। नहर के पास पहुंचते ही सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक सवार दूर जा गिरे। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर घायलों को तत्काल अजयगढ़ स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें पन्ना जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे में सुदामा बाई के दोनों पैर टूट गए हैं, और अरुण राजपूत को भी गंभीर चोट आई है। दोनों का इलाज जारी है। पुलिस ने घटना का संज्ञान लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। फरार ट्रक और उसके चालक की तलाश की जा रही है। इसके लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और चश्मदीदों से पूछताछ की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *