मुख्य बातें

रोहतक में नशे के साथ महिला गिरफ्तार: बेचने की फिराक में खड़ी थी; NDPS एक्ट में केस दर्ज – meham News

रोहतक में नशे के साथ महिला गिरफ्तार:  बेचने की फिराक में खड़ी थी; NDPS एक्ट में केस दर्ज – meham News

रोहतक में पुलिस के स्पेशल डिटेक्टिव स्टाफ (SDS) ने एक महिला को 1 किलो 603 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। महिला के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। SDU (स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट) प्रभारी सब-इंस्पेक्टर अश्वनी अहलावत ने बताया कि टीम को सूचना मिली थी कि लाइनपार बहादुरगढ़ निवासी एक महिला नशीले पदार्थों की बिक्री करती है। सूचना के अनुसार, वह खरावड़ पुल के नजदीक हनुमान मंदिर के पास नशीला पदार्थ बेचने की फिराक में खड़ी थी। महिला से चरस बरामद स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट ने तुरंत कार्रवाई करते हुए महिला को शक के आधार पर काबू किया। पूछताछ में महिला की पहचान बहादुरगढ़ की किरायेदार सीमा के रूप में हुई। तलाशी लेने पर उसके पास से 1 किलो 603 ग्राम चरस बरामद हुई। महिला आरोपी सीमा के खिलाफ थाना आईएमटी में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *