कानपुर के बर्रा थाना क्षेत्र के कर्रही गांव में सोमवार सुबह 60 वर्षीय महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस जांच में सामने आया कि लालती राजपूत की हत्या उनके पति साहब राजपूत ने की है। आरोपी ने किसी ठोस वस्तु और ईंट से सिर पर वार कर वारदात को अंजाम दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। घरेलू विवाद में हत्या की आशंका
पुलिस के मुताबिक प्राथमिक जांच में हत्या की वजह घरेलू विवाद सामने आ रही है। घटनास्थल से जरूरी वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए गए हैं। मृतका के दो बच्चे हैं, जो घटना के समय घर पर मौजूद नहीं थे और बाहर नौकरी करते हैं। मौके पर प्रभारी निरीक्षक बर्रा, फोरेंसिक टीम और वरिष्ठ अधिकारियों ने निरीक्षण किया। पुलिस ने बताया कि अभी तक तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई पूरी की जाएगी।
Source link
