फीलखाना थानाक्षेत्र के सवई सिंह के हाते में होजरी दुकानदार का मर्डर कर दिया गया। इलाकाई लोगों ने दुकानदार को खून से लथपथ पड़ा देख पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे उर्सला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इलाकाई लोगों के मुताबिक दुकानदार को आखिरी बार शिवाले में एक रेस्टोरेंट संचालक के बेटे के साथ देखा गया था। शिवाला निवासी बालकृष्ण चौरसिया के 35 वर्षीय बेटे विजय चौरसिया की शिवाला में ही होजरी की दुकान है। पिता बालकृष्ण ने बताया कि रोजाना की तरह शनिवार को विशाल दुकान पर पहुंचा था, शाम करीब 7 बजे विशाल फीलखाना थानाक्षेत्र स्थित सवई सिंह का हाते में लहुलूहान हालत में एक गली में पड़ा मिला। इलाकाई लोगों की सूचना पर फीलखाना और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची उसे उर्सला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। विशाल के सिर से खून बह रहा था। हाते के लोगों ने बताया कि आखिरी बार वह शिवाला स्थित एक रेस्टोरेंट संचालक के बेटे के साथ घर के पास देखा गया था। घटना की जानकारी परिजनों में कोहराम मच गया, पिता बालकृष्ण चौरसिया ने रेस्टोरेंट संचालक के बेटे पर हत्या का आरोप लगाया। मामले की जांच में पुलिस जुटी है।
Source link
