मुख्य बातें

बारात से लौट रही कार को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर: छतरपुर में दूल्हा-दुल्हन समेत 4 घायल; अवैध रेत भरकर जा रहा था चालक – Chhatarpur (MP) News

बारात से लौट रही कार को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर:  छतरपुर में दूल्हा-दुल्हन समेत 4 घायल; अवैध रेत भरकर जा रहा था चालक – Chhatarpur (MP) News

छतरपुर जिले के लवकुश नगर थाना क्षेत्र में बसंतपुर तिराहे के पास अवैध रेत से भरी तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने एक वेन्यू कार को टक्कर मार दी। इस हादसे में नवविवाहित दूल्हा-दुल्हन सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस ने अवैध रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर चालक की तलाश शुरू कर दी है। सरबई से बारात लेकर लौट रहे थे जानकारी के अनुसार, दूल्हा अमित अहिरवार अपनी नवविवाहिता पत्नी प्रभा अहिरवार के साथ सरबई से बारात लेकर भरवारा गांव गए थे। शादी के बाद देर रात वे परिजनों के साथ घर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में दूल्हा-दुल्हन के अलावा दूल्हे के फूफा और एक अन्य रिश्तेदार भी गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्रैक्टर छोड़कर भागा चालक स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके पर ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहन को जब्त कर लिया है। जिले में अवैध रेत परिवहन के कारण लगातार हो रहे हादसों से प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि सख्त कार्रवाई न होने से ऐसे हादसे हो रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *