मुख्य बातें

जामताड़ा SP से साइबर ठगी का प्रयास: फोन कर YONO ऐप के नाम पर ठगी की कोशिश, 4 अपराधी गिरफ्तार – Jamtara News

जामताड़ा SP से साइबर ठगी का प्रयास:  फोन कर YONO ऐप के नाम पर ठगी की कोशिश, 4 अपराधी गिरफ्तार – Jamtara News

जामताड़ा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) राजकुमार मेहता खुद साइबर अपराधियों के निशाने पर आ गए। योनो एसबीआई ऐप से जुड़ी समस्या बताकर उनसे ठगी का प्रयास किया गया। इस मामले में एसपी के निर्देश पर गठित टीम ने चार साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। एसपी राजकुमार मेहता ने मंगलवार को जामताड़ा साइबर थाना में बताया कि उन्हें एक साइबर अपराधी का फोन आया था। फोन करने वाले ने योनो एसबीआई ऐप में समस्या होने की बात कहकर उनसे ठगी करने की कोशिश की। बांस के झुंड में ठगी की घटना को अंजाम देते पकड़े गए
गिरफ्तार किए गए चार साइबर अपराधियों की पहचान इब्राहिम अंसारी (ग्राम पांडेडीह, थाना अहिल्यापुर, जिला गिरिडीह), हुसैन अंसारी (26 वर्ष, पिता मरहूम बकसू मियां), शाकिर अंसारी उर्फ लालू (पिता अब्दुल कादिर मियां) और सिराज अंसारी (पिता शाहिद मियां) के रूप में हुई है। इन्हें कर्माटांड़ थाना क्षेत्र के लखनुडीह पार्टोल रोड के समीप बांस के झुंड में ठगी की घटना को अंजाम देते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। गिरफ्तार अपराधियों ने अपने स्वीकृति बयान में बताया कि वे सभी योनो ऐप को चालू करने के नाम पर लोगों से ठगी करते थे। एसपी ने बताया कि जामताड़ा जिले के नारायणपुर और कर्माटांड़ थाना क्षेत्रों के साइबर अपराधी नई तकनीक का इस्तेमाल कर पूरे भारत में स्टेट बैंक के योनो एसबीआई ऐप उपयोगकर्ताओं को निशाना बनाते थे। पुलिस इस मामले की गहन छानबीन में जुट गई है। एसपी ने यह भी बताया कि इस घटना की जानकारी बैंक को भी दी जाएगी ताकि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा सकें। उन्होंने आम जनता से अपील की कि किसी भी ऐप या फाइल को व्हाट्सएप लिंक के माध्यम से भेजे जाने पर उसे स्पर्श न करें, क्योंकि इससे आपके बैंक खाते से राशि खाली हो सकती है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *