मुख्य बातें

पूर्व डिप्टी सीएम ने सरकार पर साधा निशाना: जींद में दुष्यंत चौटाला बोले-40 हजार बुजुर्गों का सम्मान भत्ता काटा, एक रुपया नहीं बढ़ी पेंशन – Uchana News

पूर्व डिप्टी सीएम ने सरकार पर साधा निशाना:  जींद में दुष्यंत चौटाला बोले-40 हजार बुजुर्गों का सम्मान भत्ता काटा, एक रुपया नहीं बढ़ी पेंशन – Uchana News

पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने हरियाणा सरकार पर 40 हजार बुजुर्गों का सम्मान भत्ता काटने का आरोप लगाया है। उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के पेंशन बढ़ाने के दावों पर सवाल उठाते हुए कहा कि शपथ लेने के बाद से एक रुपया भी पेंशन नहीं बढ़ी है। पूर्व सीएम चौटाला मंगलवार को उचाना हलके के मंगलपुर, दरोली खेड़ा, उचाना खुर्द, उचाना कलां, बड़ौदा और खटकड़ गांवों में कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए। इस दौरान दुष्यंत चौटाला ने कहा कि मुख्यमंत्री सैनी पिछले दो हफ्तों से सबसे ज्यादा पेंशन बढ़ाने की बात कह रहे हैं, जबकि हकीकत यह है कि 40 हजार बुजुर्गों की पेंशन काट दी गई है। उन्होंने बताया कि सरकार कह रही है कि पेंशन कटी नहीं है, बल्कि रिवीजन में है, लेकिन पिछले तीन महीने से बुजुर्ग परेशान हैं। चौटाला ने चेतावनी दी कि यदि नायब सिंह सैनी तुरंत प्रभाव से बुजुर्गों का सम्मान भत्ता बहाल नहीं करते हैं, तो जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के कार्यकर्ता इस लड़ाई को राज्यपाल से मिलकर या जिला स्तर पर प्रदर्शन करके लड़ेंगे। इंफ्रास्ट्रक्चर पूरी तरह से नष्ट हो चुका : दुष्यंत उचाना में होने वाली मुख्यमंत्री की विकास रैली पर बोलते हुए पूर्व डिप्टी सीएम ने कहा कि क्षेत्र में इंफ्रास्ट्रक्चर पूरी तरह से नष्ट हो गया है। उन्होंने बताया कि उचाना हलके के 10 गांवों का दौरा करने के बाद उन्होंने पाया कि बारिश के समय में लगाए जाने वाले पैचवर्क भी अभी तक नहीं लगाए गए हैं। नहरी और पब्लिक हेल्थ के प्रोजेक्ट भी लंबित पड़े हैं। जल जीवन मिशन के तहत पिछले तीन महीने में क्षेत्र में एक भी नई पाइप लाइन नहीं बिछाई गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की मंशा प्रदेश को आगे बढ़ाने की नहीं है। कांग्रेस सांसद पर किया पलटवार कांग्रेस सांसद जयप्रकाश द्वारा जेजेपी को ‘वोट काटू’ पार्टी बताए जाने पर दुष्यंत चौटाला ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि जयप्रकाश की सोच और मंशा यही है और वे इसके सिवाय कुछ सोचते भी नहीं हैं। चौटाला ने व्यंग्य करते हुए कहा कि एक बात तो तय है कि जेजेपी उनके सपने में भी आती है। उन्होंने जोर देकर कहा कि जेजेपी ने अपने दम पर काम किया है और आगे भी मेहनत करके और मजबूती से सामने आएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *