मुख्य बातें

मोहाली में 10 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी: ई-मेल पर आया मैसेज; बच्चों को गेट से ही वापस भेजा, कई में छुट्टी घोषित – Mohali News

मोहाली में 10 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी:  ई-मेल पर आया मैसेज; बच्चों को गेट से ही वापस भेजा, कई में छुट्टी घोषित – Mohali News


मानव मंगल स्कूल में बच्चों को गेट से ही वापस घर भेज दिया गया।

मोहाली में करीब 10 स्कूलों को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी ई-मेल के जरिए भेजी गई। सूचना मिलते ही संबंधित स्कूल प्रबंधन सतर्क हो गया और एहतियातन सभी स्कूलों में छुट्टी कर दी गई।

.

इस संबंध में पेरेंट्स को मैसेज भेजकर जानकारी दी गई। वहीं, सुबह स्कूल पहुंचे कई बच्चों को गेट से ही वापस भेज दिया गया। धमकी की जानकारी मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में आ गईं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और स्कूल परिसरों की सुरक्षा बढ़ा दी गई।

डीएसपी सिटी हरसिमरन बल खुद लर्निंग पाथ स्कूल पहुंचे। जबकि डीएसपी सिटी वन पृथ्वी चहल पैरागॉन स्कूल पहुंचे। पुलिन सभी स्कूलों को सील कर दिया और अंदर जांच की जा रही है। किसी को भी गेट से आगे नहीं जाने दिया जा रहा है।

स्कलों को ये धमकी भरी मेल मिली..

मानव मंगल स्कूल में बच्चों को स्कूल के बाहर से घर वापस भेजा जा रहा।

मानव मंगल स्कूल में बच्चों को स्कूल के बाहर से घर वापस भेजा जा रहा।

इन स्कूलों में छुुट्टी घोषित

डीईओ गिन्नी दुग्गल ने बताया कि 10 स्कूलों को धमकी मिली है। जिसमें पैरागॉन, लर्निंग पाथ, माइंड ड्री, जीडी गोयनका, विवेक स्कूल, इंडस समेत अन्य शामिल हैं। जिन स्कूलों को धमकी आई है। उन्हें बंद कर दिया गया। वहीं, सरकारी स्कूलों को कहा गया कि वह मेल चेक करें। इसके साथ ही इस मामले संंबंधी जानकारी डीसी को भेजी गई है।

सुबह जैसे ही स्कूल खुले उसके बाद स्कूलों को मेल मिले। इसके बाद पुलिस की टीमें अलर्ट मोड़ पर गईं और स्कूलों में छुट्‌टी कर दी गई। जो पेरेंट्स बच्चों को छोड़ने जा रहे थे। उन्हें स्कूल के बाहर से ही वापस भेज दिया गया है।

स्कूल की तरफ से पेरेंट्स को भेजा मैसेज

स्कूल से पेरेंटस को भेजे मैसेज में क्या लिखा…

प्रिय पेरेंट्स, हमारे बच्चों की सुरक्षा और प्राप्त हुई ई-मेल को ध्यान में रखते हुए, हम विद्यार्थियों को वापस भेज रहे हैं। बस से आने वाले विद्यार्थियों को उनकी संबंधित बसों के माध्यम से ही भेजा जाएगा। निजी वाहन से आने वाले अभिभावकों से अनुरोध है कि वे अपने बच्चों को यथाशीघ्र वापस ले जाएं।

लर्निंग पाथ स्कूल में पहुंचीं पुलिस की टीमें।

लर्निंग पाथ स्कूल में पहुंचीं पुलिस की टीमें।

चंडीगढ़ के 30 स्कूलों को मिली थी धमकी

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे से पहले 28 जनवरी को चंडीगढ़ के 30 स्कूलों को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। इसके बाद पुलिस और खुफिया-सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर आ गई। स्कूलों को भेजी मेल में कहा गया था कि चंडीगढ़ खालिस्तान है।

स्कूलों को धमकाया गया कि वह राष्ट्रगान जन गण मन की जगह पर देह शिवा वर मोहे इहे शुरू करें। पुलिस और बम स्क्वायड की टीम ने जब स्कूलों के आसपास के इलाकों को सील जांच की, तो इस दौरान किसी भी स्कूल से कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली थी।

************************

ये खबर भी पढ़ें:

PM मोदी को पंजाब दौरे से पहले धमकी: डेरा बल्लां दौरे के वक्त टारगेट पर, चंडीगढ़ के 30 स्कूलों को बम से उड़ाने वाली ई-मेल में लिखा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पंजाब दौरे से पहले खालिस्तानी आतंकियों ने टारगेट करने की धमकी दी है। यह धमकी चंडीगढ़ में 30 स्कूलों को भेजी धमकी भरी मेल के साथ थी। इसके बाद पुलिस और खुफिया-सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर आ गई हैं।

इस संबंध में स्कूलों को भेजी मेल में कहा गया है कि चंडीगढ़ खालिस्तान है। इसमें स्कूलों को धमकाया गया कि वह राष्ट्रगान जन गण मन की जगह पर देह शिवा वर मोहे इहे शुरू करें। इसके बाद PM मोदी को टारगेट करने की बात लिखी है। (पढ़ें पूरी खबर)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *