मुख्य बातें

सुपौल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाला कैंडल मार्च: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा आतंकी हमले में शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि – Supaul News

सुपौल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाला कैंडल मार्च:  जम्मू-कश्मीर के पुलवामा आतंकी हमले में शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि – Supaul News

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद जवानों की स्मृति में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सुपौल में शनिवार की देर शाम भव्य कैंडल मार्च निकालकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। वर्ष 2019 में हुए इस भीषण हमले में देश ने 40 से अधिक वीर सपूतों को खो दिया था। उनकी याद में हर वर्ष श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिनमें बड़ी संख्या में लोग शामिल होते हैं। “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के लगे नारे सुपौल में आयोजित इस कैंडल मार्च की अध्यक्षता भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष जयंत मिश्रा ने की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता हाथों में मोमबत्तियां लेकर शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरे और शहीदों के प्रति सम्मान व्यक्त किया। मार्च के दौरान “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” जैसे नारों से पूरा माहौल देशभक्ति से सराबोर हो गया। इस अवसर पर भाजपा नेता विजय शंकर चौधरी, प्रकाश झा, रितु जायसवाल और महेश देव सहित कई वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी नेताओं ने एक स्वर में कहा कि पुलवामा के शहीदों का बलिदान देश कभी नहीं भूल सकता। उन्होंने कहा कि वीर जवानों की शहादत आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रभक्ति और समर्पण की प्रेरणा देती रहेगी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जयंत मिश्रा ने कहा कि पुलवामा हमला देश के इतिहास का एक दर्दनाक अध्याय है, लेकिन इसने पूरे भारत को एकजुट करने का काम भी किया। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले जवानों का ऋण कभी चुकाया नहीं जा सकता, लेकिन उन्हें याद करना हमारा कर्तव्य है। कैंडल मार्च के अंत में दो मिनट का मौन रखकर शहीदों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रहित और देश की एकता-अखंडता के लिए सदैव तत्पर रहने का संकल्प लिया। यह कैंडल मार्च शहीदों के प्रति सम्मान और देशभक्ति की मजबूत भावना का प्रतीक बनकर उभरा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *