मुख्य बातें

अररिया में माइक्रोफाइनेंस कर्मी को पैर में गोली मारी: घर लौटते समय 3 बदमाशों ने रोका फिर की फायरिंग, हायर सेंटर रेफर – Araria News

अररिया में माइक्रोफाइनेंस कर्मी को पैर में गोली मारी:  घर लौटते समय 3 बदमाशों ने रोका फिर की फायरिंग, हायर सेंटर रेफर – Araria News

शनिवार को अररिया शहर में एक माइक्रोफाइनेंस कंपनी के कर्मचारी को गोली मार दी गई। तीन अज्ञात बदमाशों ने एबीसी नहर मार्ग पर 26 वर्षीय रुस्तम के पैर में गोली मारकर उसे घायल कर दिया और मौके से फरार हो गए। यह घटना गोढ़ी चौक से लगभग 500 मीटर दूर हुई। बदमाश लूट की घटना में असफल रहे। रुस्तम अपने चार साथियों के साथ लौट रहे थे घायल रुस्तम भारत माइक्रोफाइनेंस कंपनी में कार्यरत हैं। उनके साथी अल्ताफ ने बताया कि वे पूर्णिया के बायसी रौटा से कंपनी में काम करते हैं। घटना के दिन, शनिवार को, रुस्तम अपने चार साथियों के साथ अलग-अलग बाइक पर घर लौट रहे थे। गोढ़ी चौक पर चाय पीने के बाद रुस्तम अकेले नहर वाले रास्ते से अपने घर की ओर निकले। लगभग 500 मीटर आगे बढ़ते ही, केटीएम बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने लूट के मकसद उन्हें रोक लिया। बिना किसी स्पष्ट कारण बदमाशों ने रुस्तम के पैर में गोली मार दी। गोली लगने के बावजूद रुस्तम की चीख सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई और उन्होंने तत्काल अररिया आरएस थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर घायल रुस्तम को सदर अस्पताल अररिया पहुंचाया। तीनों अज्ञात बदमाशों की तलाश जारी सदर अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रुस्तम को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। रुस्तम फारबिसगंज के चौराहा प्रवाह वार्ड संख्या 13 निवासी जमीरउद्दीन के बेटे हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और तीनों अज्ञात बदमाशों की तलाश कर रही है। इस घटना से अररिया में बढ़ते अपराध को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है। लोग दिनदहाड़े व्यस्त मार्ग पर हुई इस वारदात पर सवाल उठा रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *