मुख्य बातें

मैनपुरी में किशोरी ने फांसी लगाकर जान दी: बाजार जाने की जिद कर रही थी, पिता के डांटने पर नाराज हुई – Mainpuri News

मैनपुरी में किशोरी ने फांसी लगाकर जान दी:  बाजार जाने की जिद कर रही थी, पिता के डांटने पर नाराज हुई – Mainpuri News

मैनपुरी के किशनी थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव में एक 15 वर्षीय किशोरी ने कथित तौर पर पिता की डांट से आहत होकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, तुकमान सिंह की बेटी माधुरी बाजार जाने की जिद कर रही थी। पिता ने उसे बार-बार मना किया और डांटा, जिससे वह नाराज हो गई। बताया जा रहा है कि इसी बात से क्षुब्ध होकर उसने अपने घर के कमरे में फांसी लगा ली। परिजनों को घटना की जानकारी तब हुई जब माधुरी काफी देर तक दिखाई नहीं दी। उसके भाई विजय ने कमरे में जाकर देखा तो माधुरी फंदे से लटकी मिली। इसके बाद परिवार के अन्य सदस्य भी मौके पर पहुंचे। सूचना मिलने पर किशनी थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।माधुरी की मौत के बाद परिवार में दुख का माहौल है। इस घटना से गांव में भी गंभीरता बनी हुई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *