मुख्य बातें

मोहाली में किरच मारकर युवक का मर्डर: शिव मंदिर से लौटते समय घेरा; परिजन ने फोर्टिस अस्पताल में प्रदर्शन किया, CM मान भी यहीं भर्ती – Mohali News

मोहाली में किरच मारकर युवक का मर्डर:  शिव मंदिर से लौटते समय घेरा; परिजन ने फोर्टिस अस्पताल में प्रदर्शन किया, CM मान भी यहीं भर्ती – Mohali News

मोहाली के फेज-11 में शिवरात्रि के मौके पर मंदिर से पूजा कर लौट रहे एक युवक की किरच (चाकू) मारकर हत्या कर दी। बदमाश युवक उसे गंभीर रूप से घायल कर भाग गए थे, जिसके बाद उसे फोर्टिस अस्पताल में भर्ता कराया गया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इससे गुस्साए परिजन ने सोमवार (16 फरवरी) सुबह फोर्टिस अस्पताल के बाहर पहुंचकर प्रदर्शन किया। क्योंकि, इसी अस्पताल में CM भगवंत मान भर्ती हैं। लोगों का आरोप है कि आरोपी युवक अन्य राज्यों से संबंध रखते हैं। उनकी बाइक भी पुलिस ने जब्त की है। इसके बाद भी अभी तक आरोपी पकड़े नहीं गए। मृतक की पहचान गुरसेवक सिंह के रूप में हुई। वह फेज-11 का रहने वाला था। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पिता बोले- अस्पताल में बेटे ने दम तोड़ा मृतक के पिता ने बताया कि रविवार को शिवरात्रि के मौके पर वह बेटे के साथ मोहाली फेज-11 के मंदिर में पूजा-पाठ के लिए गए थे। रात को वहां कुछ युवक लड़ रहे थे। इस दौरान उन्होंने उनके बेटे को चाकू मार दिया। इसमें वह गंभीर रूप में घायल हो गया। पिता ने बताया कि वह बेटे को तुरंत फोर्टिस अस्पताल लेकर आए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने अभी तक कोई आरोपी नहीं पकड़ा गया है। जबकि, पुलिस को पता है कि आरोपी कौन हैं। क्योंकि पुलिस उनकी मौके से बाइक कब्जे में ले चुकी है। हम इस खबर को अपडेट कर रहे हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *