बाड़मेर में बाइक पर आए नकाबपोश बदमाशों ने एक बिजनेसमैन पर फायरिंग कर दी। फायरिंग के दौरान बिजनेसमैन अर्जुनराम जान बचाने के लिए दुकान में घुस गए। मामला शहर के रीको थाना इलाके के सेंट स्कूल रोड बायपास पर बुधवार रात 9 बजे का है। इधर, घटना की जानकारी मिलने पुलिस मौके पर पहुंची और जिलेभर में नाकाबंदी करवाई। बदमाशों ने दो राउंड फायर किए थे। इसमें से एक फायर कार पर जा लगा।
कैंपर से उतार रहे थे सामान, तभी किया फायर डीएसपी रमेश कुमार शर्मा ने बताया- अर्जुनराम निवासी बावड़ी कला हाल नेहरू नगर बाड़मेर निवासी बुधवार रात को बोलेरों कैंपर लेकर सेंट स्कूल रोड बायपास के पास दुकान पर पहुंचे थे। वहां पर कैंपर से सामान दुकान में उतार रहे थे। तभी बाइक पर दो नकाबपोश बदमाश आए। एक बदमाश ने अर्जुनराम पर फायरिंग शुरू कर दी। इस पर अर्जुनराम ने दुकान के अंदर छुपकर जान बचाई। बदमाश फायर करने के बाद मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर डीएसपी रमेश कुमार शर्मा, रीको थानाधिकारी भंवरलाल, कोतवाल मनोज कुमार समेत अलग-अलग थानों का पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा। वहीं एसपी ने पूरे जिले में नाकाबंदी करवाई गई। मौके पर एफएसएल टीम को बुलाया गया है। पुलिस का कहना है कि अर्जुनराम के प्लाट का विवाद परिवार में चल रहा है। ऐसा अंदेशा जताया जा रहा है कि उससे जुड़ी यह घटना हुई है। इस संबंध में गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है। जिले भर में करवाई नाकाबंदी पुलिस ने जिले में ए श्रेणी की हथियारबद्ध नाकाबंदी करवाई है। वहीं अलग-अलग टीमें बनाकर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
Source link
