मुख्य बातें

मिल्कीपुर सर्किल में एससी-एसटी एक्ट के 62 केस दर्ज: 60 मामलों में चार्जशीट दाखिल, 2 में फाइनल रिपोर्ट – Ayodhya News

मिल्कीपुर सर्किल में एससी-एसटी एक्ट के 62 केस दर्ज:  60 मामलों में चार्जशीट दाखिल, 2 में फाइनल रिपोर्ट – Ayodhya News

अयोध्या जिले के मिल्कीपुर सर्किल में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (एससी/एसटी) एक्ट के तहत कुल 62 मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें से 60 मामलों में पुलिस ने विवेचना पूरी कर न्यायालय में चार्जशीट दाखिल कर दी है, जबकि दो मामलों में अंतिम रिपोर्ट भेजी गई है। मिल्कीपुर सर्किल के कुमारगंज, इनायत नगर और खण्डासा थानों में वर्ष 2025 के दौरान ये मामले दर्ज किए गए। पुलिस क्षेत्राधिकारी मिल्कीपुर अजय सिंह ने बताया कि इन मुकदमों में समुदाय के साथ मारपीट, गाली-गलौज और छेड़छाड़ जैसी धाराओं के तहत शिकायतें शामिल थीं। पुलिस ने इन मामलों की जांच को प्राथमिकता पर रखा। क्षेत्राधिकारी के अनुसार, दर्ज किए गए 62 मुकदमों में से 60 मामलों की विवेचना समय पर पूरी की गई। साक्ष्य संकलित करने के बाद न्यायालय में चार्जशीट दाखिल की गई है, जिससे अब इन मामलों की सुनवाई आगे बढ़ सकेगी। शेष दो मुकदमों में साक्ष्य के अभाव या अन्य कारणों से अंतिम रिपोर्ट न्यायालय को भेजी गई है। पुलिस विभाग ने स्पष्ट किया कि जांच के दौरान आरोप प्रमाणित न होने पर नियमानुसार फाइनल रिपोर्ट प्रस्तुत की जाती है। एससी-एसटी एक्ट के तहत दर्ज मामलों को संवेदनशील श्रेणी में रखा जाता है। शासन स्तर से पुलिस को त्वरित कार्रवाई, पीड़ित पक्ष की सुरक्षा और निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के निर्देश प्राप्त होते हैं। सीओ ने बताया कि उच्चाधिकारियों द्वारा सभी मामलों की लगातार निगरानी की जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की लापरवाही से बचा जा सके। सामाजिक सौहार्द बनाए रखने और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए क्षेत्र में जनसंवाद, चौपाल और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि जातिगत टिप्पणी, उत्पीड़न या भेदभाव से संबंधित किसी भी घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय पर कानूनी कार्रवाई की जा सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *