तरनतारन से आम आदमी पार्टी (AAP) के सरपंच हरपिंदर सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात फतेहाबाद क्षेत्र के गांव फारम में हुई, जहां सरपंच एक समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। 3 हमलावरों ने अचानक सरपंच और उनके चचेरे भाई पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं भाई घायल हो गए। घटना के बाद समारोह स्थल पर अफरा-तफरी मच गई और आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पंजाब पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। आरोपियों की तलाश जारी है। हम खबर को अपडेट कर रहे हैं…
Source link
