मुख्य बातें

कैथल में शराब के ठेके पर बदमाशों ने की फायरिंग: सेल के रुपए लेने आए युवक को लगी गोली; भाग कर बचाई जान – Kaithal News

कैथल में शराब के ठेके पर बदमाशों ने की फायरिंग:  सेल के रुपए लेने आए युवक को लगी गोली; भाग कर बचाई जान – Kaithal News

कैथल जिले के जाखोली अड्डा स्थित शराब के ठेके पर देर रात उस समय दहशत फैल गई जब कुछ अज्ञात हमलावरों ने रिकवरी करने आए दो युवकों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। युवक अपनी i20 कार में ठेके की सेल का पैसा लेने पहुंचे थे। इस हमले में एक युवक के हाथ में गोली लगी, जिसने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। घटना रात करीब 10:30 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, फरीदाबाद निवासी अमित और राहुल शराब ठेके की रिकवरी के सिलसिले में कैथल के जाखोली अड्डा स्थित ठेके पर पहुंचे थे। जैसे ही वे अपनी i20 कार से उतरे, अचानक 5 से 6 अज्ञात हमलावरों ने उन पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं। फायरिंग शुरू होते ही ठेके पर भगदड़ मच गई। हमलावरों ने एक के बाद एक कई राउंड फायर किए। इस दौरान अमित के हाथ में गोली लगी। घायल युवक ने भागकर बचाई जान गोली लगने के बाद अमित लहूलुहान हालत में किसी तरह मौके से भाग निकला और अपनी जान बचाई। उसे तुरंत सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। डॉक्टरों के अनुसार, घायल की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है। पुलिस ने मौके से बरामद किए कारतूस वारदात की सूचना मिलते ही डायल 112, शहर थाना पुलिस और सीआईए की टीमें मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने घटनास्थल से खाली कारतूस बरामद किए हैं। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। पुरानी रंजिश की आशंका, जांच जारी पुलिस मामले को पुरानी रंजिश या आपसी विवाद से भी जोड़कर देख रही है। जांच अधिकारी रणदीप सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की कई टीमें मौके पर पहुंचीं। फिलहाल आरोपियों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने गोलियों के खोल जब्त कर लिए हैं और अज्ञात हमलावरों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *