देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (DAVV) ने 5 मार्च से शुरू होने वाली स्नातक (UG) थर्ड और फोर्थ ईयर की परीक्षाओं के टाइमटेबल में बड़ा बदलाव किया है। अब ये परीक्षाएं 31 मार्च के बजाय 12 अप्रैल तक चलेंगी। इस फैसले से करीब 45 हजार छात्र प्रभावित होंगे।
.
यूनिवर्सिटी प्रशासन के मुताबिक, बीए, बीकॉम और बीएससी के पेपर अब लंबी अवधि तक चलेंगे। हालांकि, परीक्षा की शुरुआत 5 मार्च से ही होगी। विश्वविद्यालय ने यह बदलाव इसलिए किया है क्योंकि लगभग 70% छात्र ऐसे हैं, जो थर्ड ईयर के साथ-साथ सेकंड ईयर के ‘बैक’ पेपर भी दे रहे हैं।
विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि नकल और पेपर लीक रोकने के लिए सख्त निगरानी रहेगी। छात्र विस्तृत और संशोधित टाइमटेबल यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।
सेकंड और फर्स्ट ईयर का क्या है स्टेटस?
फर्स्ट ईयर: प्रथम वर्ष की परीक्षाएं 12 मई से प्रस्तावित हैं।
थर्ड ईयर: थर्ड ईयर की पूरी परीक्षा कुल 14 वर्किंग डे में समेटने की योजना है।
सेकेंड ईयर की परीक्षाओं पर असर नहीं, 16 अप्रैल से ही होंगी
सीयूईटी पीजी का शेड्यूल अब जारी हुआ है। विवि के मुताबिक इस बदलाव से छात्रों को बड़ी राहत मिलेगी, क्योंकि थर्ड ईयर के ज्यादातर छात्रों को सेकेंड ईयर पीजी में शामिल होना है। तारीख बदलने से वे दोनों परीक्षाओं की तैयारी कर सकेंगे। रिजल्ट 10 मई तक भी आ जाएंगे तो पीजी एडमिशन में छात्रों को किसी तरह की दिक्कतें नहीं आएंगी।
रिजल्ट की नई डेडलाइन
परीक्षाएं आगे बढ़ने के कारण रिजल्ट की तारीखों में भी बदलाव हुआ है। थर्ड ईयर रिजल्ट अब 30 अप्रैल के बजाय 10 मई तक आएगा। वहीं विवि ने सेकंड ईयर का रिजल्ट 31 मई तक जारी करने का लक्ष्य रखा है।
परीक्षा नियंत्रक डॉ. अशोक दिवाकर ने बताया कि मूल्यांकन कार्य पेपर होने के अगले दिन से ही शुरू कर दिया जाएगा। 60 मूल्यांकन केंद्रों को अलर्ट पर रखा गया है ताकि सत्र में देरी न हो।
