मुख्य बातें

फतेहाबाद में चाकू मारकर युवक का मर्डर: कुछ युवकों के साथ हुआ था विवाद; जांघ पर मारा चाकू – Fatehabad (Haryana) News




फतेहाबाद शहर की भाटिया कॉलोनी के पास बालाजी कॉलोनी में झगड़े में 28 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान मोनू कुमार (28) पुत्र कृष्ण कुमार निवासी बालाजी कॉलोनी के रूप में हुई है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। युवक के शव को सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है।
आज शव का पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। कुछ युवकों के साथ हुआ था विवाद परिजनों के अनुसार, मोनू का आजाद नगर निवासी शंकर लाल, कीर्ति नगर निवासी किताब, बालाजी कॉलोनी निवासी अरुण उर्फ विक्की, निंजा व 2-3 अन्य युवकों के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने मोनू के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान शंकर लाल ने मोनू की जांघ पर चाकू से गहरा वार कर दिया। इससे वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ा। घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर परिजन मोनू को तुरंत नागरिक अस्पताल फतेहाबाद लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। अग्रोहा ले जाने लगे तो तोड़ दिया दम जानकारी के अनुसार, परिजन उसे अग्रोहा ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद शव को वापस नागरिक अस्पताल के मोर्चरी हाउस में रखवाया गया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतक के भाई सचिन कुमार के बयान पर थाना शहर फतेहाबाद में आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *