मुख्य बातें

भोजपुर में सड़क हादसे में दुकानदार की मौत: सब्जी बेचकर बाइक से घर लौट रहे थे, घर लौटते समय तेज रफ्तार वाहन ने रौंदा – Bhojpur News




बिहिया-बिहटा स्टेट हाईवे पर तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में सब्जी दुकानदार की मौत हो गई। मृतक लाला राम(32) बड़हरवा टोला के रहने वाले थे। बढ़िया बाजार में दुकान चलाता था। घटना जगदीशपुर थाना क्षेत्र के दावां मोड़ के पास की है। मृतक के भतीजे छोटका राम ने बताया कि चाचा सब्जी बेचकर बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में अनियंत्रित गाड़ी ने रौंद दिया। मौके पर ही उनकी जान चली गई। स्थानीय लोगों से हादसे की सूचना मिली। जिसके बाद परिवार के सदस्य घटनास्थल पर पहुंचे।
घर में मचा कोहराम आरा सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। लाला राम पांच भाई और तीन बहन में चौथे स्थान पर था। परिवार में पत्नी ललिता देवी, तीन पुत्र रौशन कुमार, मोशन कुमार, आयुष कुमार और एक पुत्री रौशनी कुमारी है। मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *