मुख्य बातें

श्योपुर में शादी की सालगिरह पर पत्नी की मौत: ट्रॉली का पहिया ऊपर से गुजरा, बाइक सवार पति भी घायल; मंदिर से लौटते वक्त हादसा – Sheopur News

श्योपुर में शादी की सालगिरह पर पत्नी की मौत:  ट्रॉली का पहिया ऊपर से गुजरा, बाइक सवार पति भी घायल; मंदिर से लौटते वक्त हादसा – Sheopur News

श्योपुर जिले के अगरा थाना क्षेत्र में शनिवार को सड़क हादसे में नवविवाहिता की जान चली गई। यह हादसा उस समय हुआ जब पति-पत्नी अपनी शादी की पहली सालगिरह मनाकर मंदिर से घर लौट रहे थे। पिपरवास गांव के रहने वाले देवेश धाकड़ अपनी पत्नी प्रियंका धाकड़ के साथ बाइक से पास के गांव में माता के मंदिर दर्शन करने गए थे। शादी की पहली सालगिरह होने के कारण दोनों ने मंदिर में पूजा-अर्चना की। घर लौटते समय पिपरवास गांव के पास सामने से आ रही एक बेकाबू ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। पहिए के नीचे आने से हुई मौत टक्कर लगते ही प्रियंका सड़क पर गिर गई और ट्रैक्टर-ट्रॉली का पहिया उसके ऊपर से गुजर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पति देवेश को मामूली चोटें आई हैं, लेकिन पत्नी की आंखों के सामने हुई मौत से वह गहरे सदमे में है। घटना के बाद आरोपी चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर मौके से भाग निकला। पुलिस की कार्रवाई अगरा थाना प्रभारी धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि पुलिस ने घायल महिला को विजयपुर के स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया था। पुलिस ने आरोपी चालक पंचम धाकड़ के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया है। इधर, ट्रॉले की टक्कर से युवक की मौत श्योपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में शनिवार को 18 वर्षीय युवक विवेक आदिवासी की मौत हो गई। जैदा गांव निवासी विवेक को एक ट्रॉले ने टक्कर मार दी थी। जानकारी के अनुसार, विवेक अपनी मोटरसाइकिल से गांव से श्योपुर की ओर जा रहा था। रिलायंस पेट्रोल पंप के पास करौलीवाली के मकान के सामने यह हादसा हुआ। तेज रफ्तार ट्रॉले की टक्कर से वह सड़क पर गिर गया और उसके मुंह और शरीर पर गंभीर चोटें आईं। कोतवाली थाने में इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। प्रधान सिपाही दीपेश कुमार ओझा मामले की जांच कर रहे हैं और पुलिस वाहन की तलाश में जुटी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *