मुख्य बातें

BJP ने की SIR पर बैठक: 6 मार्च तक हर बूथ पर नए मतदाता बनाने का तय किया लक्ष्य, प्रदेश महामंत्री ने की समीक्षा – Kanpur News

BJP ने की SIR पर बैठक:  6 मार्च तक हर बूथ पर नए मतदाता बनाने का तय किया लक्ष्य, प्रदेश महामंत्री ने की समीक्षा – Kanpur News

कानपुर में SIR अभियान के दूसरे चरण को लेकर भारतीय जनता पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में भाजपा के प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के पदाधिकारियों के साथ अभियान की समीक्षा की। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने की। इस दौरान क्षेत्रीय प्रभारी एवं प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
बैठक में धर्मपाल सिंह ने कहा कि अभियान का दूसरा चरण बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि 6 मार्च तक नव मतदाता अभियान को घर-घर तक पहुंचाया जाए। हर बूथ पर कम से कम 200 ऐसे युवाओं को मतदाता बनाने का लक्ष्य रखा गया है, जिनकी आयु 18 वर्ष पूरी हो चुकी है। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र युवा मतदाता बनने से वंचित नहीं रहना चाहिए।
उन्होंने बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने और नियमित संपर्क बनाए रखने पर जोर दिया। साथ ही कहा कि प्रवासी पदाधिकारी अपने-अपने जिलों और विधानसभाओं में जाकर अभियान की निगरानी करें और कार्यकर्ताओं को प्रेरित करें। अभियान की प्रगति की रोजाना रिपोर्ट भी ली जाएगी। अभियान तेज होगा
बैठक में यह भी तय किया गया कि 22 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को प्रत्येक बूथ पर सामूहिक रूप से सुना जाएगा। इसके बाद बूथों पर भ्रमण कर नव मतदाता अभियान को और तेज किया जाएगा।क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा कि सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अभियान को सफल बनाएं। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर मजबूत भागीदारी से ही लोकतंत्र को मजबूती मिलेगी और अधिक से अधिक युवा लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जुड़ सकेंगे।
बैठक में अभियान की रूपरेखा, जिम्मेदारियों के निर्धारण और प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की गई। सभी पदाधिकारियों ने अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।
बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष सलिल विश्नोई, क्षेत्रीय महामंत्री रामकिशोर साहू, पूनम द्विवेदी, पवन प्रताप सिंह, अनिल दीक्षित, शिवराम सिंह, उपेंद्र पासवान, पूर्व विधायक रघुनंदन भदौरिया, वीरेंद्र तिवारी, विधानसभा प्रवासी, संयोजक और जिला संयोजक सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *