मुख्य बातें

जनसुनवाई में अब रोज मिलेंगे आला अफसर: प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट में जनसुनवाई की रोस्टर वाइस व्यवस्था लागू, सीनियर अफसर होंगे मौजूद – Prayagraj (Allahabad) News

जनसुनवाई में अब रोज मिलेंगे आला अफसर:  प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट में जनसुनवाई की रोस्टर वाइस व्यवस्था लागू, सीनियर अफसर होंगे मौजूद – Prayagraj (Allahabad) News

प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट में जनसुनवाई व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए रोस्टर आधारित नई प्रणाली लागू कर दी गई है। शासन स्तर पर जनसुनवाई को लेकर सख्ती और गंभीरता के बीच अब पुलिस मुख्यालय स्थित जनसुनवाई कक्ष में फरियादियों को प्रतिदिन वरिष्ठ अधिकारियों से मिलने का अवसर मिलेगा। अब तक मुख्य जनसुनवाई कक्ष में पुलिस कमिश्नर और एक एसीपी की मौजूदगी रहती थी, लेकिन नई व्यवस्था के तहत अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (एडिशनल सीपी), डीसीपी और एडीसीपी स्तर के अधिकारियों की भी तय दिन पर अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित की गई है। इसका उद्देश्य शिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के साथ जवाबदेही तय करना है। रोस्टर के अनुसार ऐसे रहेगी व्यवस्था नई व्यवस्था के तहत सप्ताह के अलग-अलग दिनों में वरिष्ठ अधिकारियों की ड्यूटी निर्धारित की गई है— (पुलिस कमिश्नर के साथ) इसके अतिरिक्त सोमवार से शनिवार तक क्रमशः एडीसीपी ट्रैफिक, एडीसीपी नगर, एडीसीपी यमुनानगर, एडीसीपी गंगानगर, एसीपी अकाउंट और एसीपी आईजीआरएस भी जनसुनवाई में उपस्थित रहेंगे। शिकायतों का मौके पर निस्तारण नई व्यवस्था के तहत अधिकारी मौके पर ही शिकायतों की सुनवाई कर आवश्यक निर्देश देंगे। गंभीर मामलों में तुरंत रिपोर्ट तलब की जाएगी और समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। पुलिस कमिश्नर ने जारी किए आदेश पुलिस कमिश्नर जोगेंदर कुमार की ओर से इस संबंध में औपचारिक आदेश जारी कर दिए गए हैं और रोस्टर व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *