कबीरचौरा कंपोजिट विद्यालय पहुंचकर जानकारी लेते जिलाधिकारी।
विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के तहत दावे एवं आपत्तियां 6 मार्च तक प्राप्त की जा रही हैं। इसी क्रम में रविवार को जनपद के समस्त मतदान केंद्रों पर विशेष अभियान दिवस आयोजित किया गया। जिलाधिकारी सत्यें
.
संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश देते जिलाधिकारी।
जिलाधिकारी ने मतदाताओं की सुविधा के लिए फार्म-6 (घोषणा-पत्र सहित), 6-ए, 7 एवं 8 (घोषणा-पत्र सहित) की पर्याप्त उपलब्धता और मतदान केंद्र पर मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन व आपत्तियों के लिए बने हेल्प डेस्क तथा मतदाताओं के फार्म भरने में सहायता में नियुक्त कार्मिकों के कार्यों का अवलोकन किया।
उन्होंने कहा कि प्राप्त दावे एवं आपत्तियों के प्रपत्रों का सुव्यवस्थित अभिलेखीकरण किया जाए ताकि आवश्यकता पड़ने पर उन्हें तुरंत उपलब्ध कराया जा सके। इस विशेष अभियान दिवस के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी के अलावा उप जिला निर्वाचन अधिकारी, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा विभिन्न बूथों का भ्रमण किया गया।
