मुख्य बातें

कैथल के गांव दुबल में तालाब में मिला भ्रूण: 7 माह की लड़की होने का अनुमान, महिला की तलाश जारी – Kaithal News

कैथल के गांव दुबल में तालाब में मिला भ्रूण:  7 माह की लड़की होने का अनुमान, महिला की तलाश जारी – Kaithal News

कैथल के गांव दुबल में करीब सात माह का एक भ्रूण तालाब में पाया गया। वह कई दिनों से पानी में पड़ा होने के कारण फूला हुआ था। गांव के लोगों ने जैसे ही भ्रूण को देखा तो तुरंत इसकी सूचना कलायत पुलिस थाना को दी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और भ्रूण को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। पता लगाने का प्रयास हालांकि अभी तक यह पता नहीं लग पाया है कि इसे तालाब में किसने फेंका है, लेकिन पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही भ्रूण को फेंकने वाली महिला को पकड़ लिया जाएगा। इस संबंध में पुलिस ने अज्ञात महिला के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी जांच भी शुरू कर दी है। फूला हुआ मिला कलायत थाना एसएचओ बलवीर सिंह ने बताया कि पुलिस के पास रात को करीब 10:00 बजे सूचना आई थी कि गांव दुबल के एक तालाब में भ्रूण पड़ा हुआ है। उनकी टीम मौके पर पहुंच गई। वहां से भ्रूण को जब बाहर निकाला गया तो वह पानी के कारण फूला हुआ था। उन्होंने बताया कि आज भ्रूण का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। इस संबंध में पुलिस ने अज्ञात महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। साथ ही गांव व आसपास में गर्भवती महिलाओं के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *