मुख्य बातें

बाराबंकी हाईवे पर अर्टिगा ने टेम्पो को मारी टक्कर: हादसे में चार लोग घायल, एक की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती – Barabanki News

बाराबंकी हाईवे पर अर्टिगा ने टेम्पो को मारी टक्कर:  हादसे में चार लोग घायल, एक की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती – Barabanki News

बाराबंकी के सफेदाबाद क्षेत्र में लखनऊ–अयोध्या हाईवे पर एक तेज रफ्तार एर्टिगा कार ने सामने से आ रहे टेम्पो को टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में टेम्पो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार चार लोग घायल हो गए। घायलों में जैदपुर थाना क्षेत्र के कटैया गांव निवासी महादेव भी शामिल हैं, जो पेशे से राजगीर मिस्त्री हैं। जानकारी के अनुसार, महादेव कान के संक्रमण की दवा लेने बाराबंकी आए थे और लौटते समय दुर्घटना का शिकार हो गए। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है और उनका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को पास के अस्पताल पहुंचाया। अन्य तीन घायलों को मामूली चोटें आई हैं और प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात सुचारु कराया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *