मुख्य बातें

भिवानी-जींद मार्ग पर रोडवेज-ट्रक का एक्सीडेंट: कैबिन काटकर निकाला ड्राइवर, जींद के चालक की मौत, सड़क से नीचे उतरी बस तो दर्जनभर घायल – Bhiwani News

भिवानी-जींद मार्ग पर रोडवेज-ट्रक का एक्सीडेंट:  कैबिन काटकर निकाला ड्राइवर, जींद के चालक की मौत, सड़क से नीचे उतरी बस तो दर्जनभर घायल – Bhiwani News

भिवानी से जींद मार्ग पर रविवार रात को एक रोडवेज बस व ट्रक का एक्सीडेंट हो गया। जिसमें ट्रक ड्राइवर की मौत हो गई, वहीं रोडवेज बस में सवार करीब चालक सहित एक दर्ज सवारियों को चोटें आई हैं। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मृतक की पहचान जींद के जुलाना के वार्ड नंबर 8 निवासी सुरेश के रूप में हुई है। भिवानी के सदर थाना एसएचओ उग्रसेन ने बताया कि भिवानी-जींद मार्ग पर रोडवेज व ट्रक का एक्सीडेंट हो गया। जिसमें ट्रक ड्राइवर की मौत हो गई। वहीं रोडवेज की सवारियां घायल हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। जिसके बाद घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। कैबिन काटकर निकाला बाहर भिवानी के डीएसपी क्राइम अनूप कुमार ने बताया कि हरियाणा रोडवेज की बस मुंढाल से जींद की तरफ सवारियां लेकर जा रही थी। सामने से एक ट्रक आ रहा था, जिनकी आपस में भिड़ंत हो गई। इस हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर ट्रक के कैबिन में फंसा हुआ था। उसको जेसीबी की मदद से निकाला गया और ट्रक ड्राइवर को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। ये हुए घायल इस हादसे में बस ड्राइवर गांव तालु निवासी मंगल, बास खुर्द निवासी राहुल, जींद के बीबीपुर निवासी प्रदीप, गांव बादशाहपुर का सतबीर, बीबीपुर जींद निवासी विक्रम, जींद के विकास नगर निवासी सुरेंद्र, भकलाना निवासी जिले सिंह, भकलाना निवासी पालेराम, मंगल, सिवानी बोलान निवासी जयप्रकाश, एमपी के रहने वाला रामगोपाल, कुसुम, चाहत और धर्मखेड़ी निवासी मोहित शामिल हैं। घायलों को हांसी के नागरिक अस्पताल और अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। रात को भिवानी से जींद के लिए रवाना हुई रोडवेज बस मुंढाल फ्लाईओवर से लगभग 2 किलोमीटर आगे पहुंची थी। तभी सामने से आ रहे एक ट्रक से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस सड़क से नीचे उतर गई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *