मुख्य बातें

कांग्रेस विधायक से बदतमीजी पर दौसा तहसीलदार ने माफी मांगी: स्पीकर ने विधानसभा में माफीनामा पढ़कर सुनाया,कहा- विधायक के साथ गरिमापूर्ण नहीं था व्यवहार – Jaipur News

कांग्रेस विधायक से बदतमीजी पर दौसा तहसीलदार ने माफी मांगी:  स्पीकर ने विधानसभा में माफीनामा पढ़कर सुनाया,कहा- विधायक के साथ गरिमापूर्ण नहीं था व्यवहार – Jaipur News

दौसा से कांग्रेस विधायक दीनदयाल बैरवा से बदतमीजी करने वाले दौसा तहसीलदार गजानंद मीणा ने माफी मांगते हुए खेद जताया है। गजानंद मीणा ने विधानसभा स्पीकर वासुदेव देवनानी को माफीनामा भेजकर विधायक से किए गए व्यवहार पर खेद जताया है। 2 फरवरी को दौसा में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान तहसीलदार और विधायक के बीच बहस हुई थी।
विधानसभा स्पीकर ने आज सदन में दौसा तहसीलदार का माफीनामा पढ़कर सुनाया। स्पीकर देवनानी ने सदन में कहा कि मेरे पास दौसा विधायक का मामला आया, विधायक का कहना है कि उनका अपमान हुआ। कई विपक्ष के विधायक मेरे पास आए। मैंने उनकी बात का संज्ञान लेते हुए वहां के कलेक्टर को फोन किया, कलेक्टर को फोन करके अगले दिन मैंने तहसीलदार को बुलाया और उसके साथ सारी बात उसकी चर्चा की। उसको सुना। फिर कलेक्टर से भी जानकारी ली। स्पीकर बोले- तहसीलदार का व्यवहार जनप्रतिनिधि की गरिमा के अनुसार नहीं था
स्पीकर देवनानी ने क​हा कि मैंने पाया कि तहसीलदार का जो व्यवहार था वह जनप्रतिनिधि की गरिमा के अनुकूल नहीं था। मैंने तत्काल कलेक्टर को घटना के संबंध में एक्शल लें। इसके बाद दौसा तहसीलदार ने खेद प्रकट किया है।
तहसीलदार ने माफीनो में लिखा- विधायक के साथ गरिमापूर्ण नहीं था मेरा व्यवहार
तहसीलदार गजानंद मीणा ने माफीनामे में लिखा है- 2 फरवरी 2026 को मेरे द्वारा दौसा विधायक दीनदयाल बैरवा के साथ जैसा व्यवहार किया गया था वह गरिमापूर्ण नहीं था। मेरे द्वारा इस प्रकार का व्यवहार नहीं करना चाहिए था। मैं इसके लिए खेद प्रकट करता हूं और भविष्य में इस तरह के व्यवहार के पुनरावृत्ति नहीं होगी।
कांग्रेस ने दिया था विशेषाधिकार ​हनन का नोटिस, माफीनामे के बाद अब विवाद खत्म विधायक बैरवा के मामले में कांग्रसे ने विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया था। इससे पहले विधायक डीडी बैरवा ने विधानसभा में उनके साथ हुए व्यवहार का मामला उठाते हुए तहसीलदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। कांग्रेस के विशेषाधिकार हनन के नोटिस पर आगे अब एक्शन नहीं होगा,क्योंकि तहसीलदार के माफीनामे के बाद इस मामले को यहीं खत्म मान लिया गया है। इस मामले में खूब विवाद हुआ था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *