मुख्य बातें

बरनाला पुलिस ने महिला तस्कर को किया गिरफ्तार: हेरोइन और नशीली गोलियां बरामद, घर से बेच रही थी, NDPS एक्ट के तहत केस – Barnala News

बरनाला पुलिस ने महिला तस्कर को किया गिरफ्तार:  हेरोइन और नशीली गोलियां बरामद, घर से बेच रही थी, NDPS एक्ट के तहत केस – Barnala News

बरनाला जिले में हंडियाया पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ चल रहे अभियान में एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से 6 ग्राम हेरोइन और 60 नशीली गोलियां बरामद की हैं। चौकी इंचार्ज तरसेम सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि किला पत्ती हंडियाया निवासी मलकीत कौर बाहर से नशीली दवाएं लाकर अपने घर में बेचने का धंधा करती है। यह भी जानकारी मिली थी कि वह इस समय अपने घर आने वाले ग्राहकों को नशीली दवाएं बेच रही है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस पार्टी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मलकीत कौर के घर पर छापा मारा। तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके पास से 6 ग्राम हेरोइन और 60 सफेद नशीली गोलियां बरामद कीं। उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। महिला गिरफ्तार, हेरोइन बरामद पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला के खिलाफ नारकोटिक्स कंट्रोल एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। ड्रग सप्लाई नेटवर्क के बारे में और जानकारी हासिल करने के लिए उससे आगे पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि इलाके में ड्रग तस्करों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे ऑपरेशन आगे भी जारी रहेंगे। इस कार्रवाई में हवलदार बलविंदर सिंह, कांस्टेबल मनप्रीत सिंह, लेडी कांस्टेबल अमनदीप कौर, कांस्टेबल गुरमीत सिंह और हवलदार जगदेव सिंह भी शामिल थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *