मुख्य बातें

रायपुर के जिला अस्पताल में गंदगी देख भड़के कलेक्टर: काम में लापरवाही बरतने पर वेतन-वृद्धि रोकी, सिविल सर्जन को नोटिस, हीटवेव को लेकर तैयारियों के निर्देश – Raipur News




रायपुर कलेक्टर ने पंडरी जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान टेबल पर जमीन धूल को देखकर कलेक्टर भड़क गए। उन्होंने अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। इसके अलावा काम में लापरवाही बरतने पर एक कर्मचारी की वेतन वृद्धि रोक दी। उन्होंने साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। साथ ही एक सिविल सर्जन को भी नोटिस दिया है। निरीक्षण के दौरान कार्य में शिथिलता पाए जाने पर जीवनदीप समिति के कर्मचारी सूरज सोनी की वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश दिए गए। साथ ही संबंधित सिविल सर्जन को कारण बताओ नोटिस जारी करने के आदेश दिए गए। कलेक्टर ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
मरीजों को समयबद्ध और बेहतर उपचार के निर्देश कलेक्टर ने अस्पताल के मेन गेट पर हेल्प डेस्क स्थापित करने के निर्देश दिए, ताकि मरीजों और परिजनों को उचित मार्गदर्शन मिल सके। उन्होंने चिकित्सकों को समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि मरीजों को अनावश्यक प्रतीक्षा न करनी पड़े।
संभावित हीटवेव को लेकर विशेष तैयारियां संभावित हीटवेव को देखते हुए अस्पताल में बाथ टब और बर्फ बनाने की मशीन की व्यवस्था की गई है। आपातकालीन वार्ड में दवाइयों, ओआरएस और शीतल पेयजल की उपलब्धता बनाए रखने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने कहा कि जिला प्रशासन हर परिस्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह सतर्क और तैयार है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *