मुख्य बातें

बाथरूम से खींच पत्नी का न्यूड वीडियो बनाया: लुधियाना में महिला बोली-जमीन पर नाक रगड़ने कहा, मनाली में दूसरी लड़की संग पकड़ा, पूछने पर पीटा – Ludhiana News

बाथरूम से खींच पत्नी का न्यूड वीडियो बनाया:  लुधियाना में महिला बोली-जमीन पर नाक रगड़ने कहा, मनाली में दूसरी लड़की संग पकड़ा, पूछने पर पीटा – Ludhiana News

लुधियाना में महिला ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने कहा कि पति बाथरूम से उसे जबरन बाहर खींचकर न्यूड वीडियो बना लिया। फिर वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करता रहा। महिला ने कहा कि उसकी शादी तीन साल पहले कारोबारी के बेटे से हुई, पहले ‘कुछ नहीं लेंगे’ की बात कही गई, लेकिन रोका के बाद लगातार डिमांड रखी गई। शादी में ऑडी Q-8 कार और महंगे गहने दिए गए। इसके बाद पति ने दूसरी लड़कियों से संबंध रखे, मारपीट की। अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया और प्रॉपर्टी अपने नाम करवाने के लिए दबाव बनाया। महिला ने कहा कि हाल ही में उसका पति मनाली घूमने गया था, तो वहां पर हमारे भाई ने उसे किसी अन्य लड़की के साथ देख लिया। इसके बाद उसने मुझे इसकी जानकारी दी। पति के घर पहुंचने पर हमने इसका विरोध किया, तो पति ने मारपीट की और बाहर निकाल दिया। इसके बाद वह अपने मायके आ गई और पति, सास व ससुर के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। महिला ने बताईं ये बड़ी बातें… मामले की जांच कर रही पुलिस महिला ने बताया कि उसने 18 फरवरी को पुलिस अधिकारियों के सामने पेश होकर अपनी शिकायत दी। पुलिस ने जांच करने के बाद आरोपी पति, सास व ससुर के खिलाफ FIR दर्ज की है। जांच अधिकारी इंस्पेक्टर गुलजिंदर पाल सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में एफआईआर दर्ज कर दी है। जल्दी ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर दी जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *