मुख्य बातें

केयर थीम पर आहरण व संवितरण अधिकारियों के लिए प्रशिक्षण – Vidisha News



विदिशा | जिला कोषालय अधिकारी राजीव जैन ने जिले के सभी आहरण एवं संवितरण अधिकारियों (डीडीओ) के लिए आईएफएमआईएस केयर थीम अंतर्गत आब्जेक्शन मेनेंजमेंट पर एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया है। यह प्रशिक्षण बुधवार, 25 फरवरी को जिला कोषालय विदिशा स्थित ई-दक्ष केंद्र में दोपहर 12 से 1 बजे तक होगा। प्रशिक्षण का उद्देश्य अधिकारियों को आईएफएमआईएस प्रणाली में आपत्तियों के निराकरण, आवश्यक औपचारिकताओं और ऑनलाइन प्रक्रिया के प्रभावी उपयोग की जानकारी देना है। आयुक्त कोष एवं लेखा भोपाल के निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यक्रम में सभी संबंधित अधिकारियों को अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने और वित्तीय कार्यों में दक्षता व पारदर्शिता सुनिश्चित करने की अपील की गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *