मुख्य बातें

गाजीपुर की सरकारी डिस्पेंसरी में बुजुर्गों के लिए फ्री योग और आयुर्वेदिक कैंप लगाया – Jalandhar News

गाजीपुर की सरकारी डिस्पेंसरी में बुजुर्गों के लिए फ्री योग और आयुर्वेदिक कैंप लगाया – Jalandhar News

भास्कर न्यूज | जालंधर पंजाब सरकार की पहल पर अटल वयोवृद्धा योजना के तहत गाजीपुर स्थित सरकारी आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी में बुजुर्गों के लिए एक विशेष फ्री योग ट्रेनिंग और आयुर्वेदिक कैंप लगाया गया। यह कार्यक्रम डिप्टी कमिश्नर डॉ. हिमांशु अग्रवाल के निर्देशों और आयुर्वेद विभाग के उच्च अधिकारियों की देखरेख में आयोजित किया गया, जिसका उद्घाटन गांव की सरपंच बलबीर कौर ने किया। इस मौके पर योग इंस्ट्रक्टर सरिता और सचिन ने गांव के 82 बुजुर्गों को उनकी बीमारियों के अनुसार योग के आसन सिखाए। साथ ही डॉ. सुखदेव रतन और डॉ. मनु हल्लन ने बुजुर्गों को स्वस्थ जीवन जीने के लिए सही खान-पान और रोजाना योग अपनाने की सलाह दी। योग ट्रेनिंग के बाद जरूरतमंदों के लिए फ्री आयुर्वेदिक कैंप लगाया गया, जिसमें 87 लोगों को मुफ्त दवाइयां दी गईं। कैंप के दौरान स्वास्थ्य जांच भी की गई, जिसमें डॉ. अमित ने 55 लोगों का बीपी टेस्ट किया और रजनीश व सौरव ने 49 लोगों के बीएम टेस्ट किए। कार्यक्रम के दौरान डॉ. मनु ने गांव के गणमान्य बुजुर्गों, जिनमें अवतार सिंह जोसन, हरदयाल सिंह और अन्य शामिल थे, उन्हें विशेष रूप से सम्मानित किया। इस अवसर को यादगार बनाने के लिए सरकारी स्कूल गाजीपुर के छात्रों ने भांगड़ा पेश किया, जिसे सभी ने खूब सराहा। इस अभियान को सफल बनाने में सरकारी स्कूल के शिक्षकों और अन्य सेवादारों ने भी सहयोग दिया। अंत में बुजुर्गों को योग आसनों से संबंधित पैम्फलेट बांटे गए ताकि वे घर पर भी नियमित अभ्यास कर सकें और अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *