![]()
लखनऊ के आलमबाग इलाके में बुधवार देर रात टेंट हाउस मालिक के बेटे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बुधवार रात परिजन खाने के लिए बुलाने गए तब फंदे से लटका मिला। आनन-फानन में उसे नीचे उतारकर लोकबंधु अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मधुबन नगर निवासी के.के. तिवारी की आशियाना के पकरी क्षेत्र में तिवारी टेंट हाउस के नाम से दुकान है। परिजनों ने बताया उनके बेटे वैभव तिवारी (25) की शादी आठ महीने पहले आशियाना निवासी आकांक्षा से हुई थी। तीन दिन पहले होली के चलते आकांक्षा अपने मायके गई हुई थी। बताया गया कि बुधवार रात करीब आठ बजे वैभव घर आया और अपने कमरे में चला गया। रात करीब नौ बजे परिवार के लोग उसे खाना खाने के लिए बुलाने पहुंचे, लेकिन वह कमरे में नहीं मिला। तलाश करते हुए परिजन मकान के ऊपरी हिस्से में पहुंचे, जहां टीन शेड में लगी लोहे की रॉड से दुपट्टे के सहारे वैभव का शव लटका मिला। यह देख परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजन तुरंत उसे नीचे उतारकर लोकबंधु अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस में चौक पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस का कहना है आत्महत्या करने के स्पष्ट कारण का पता नहीं चल सका है।
Source link
