मुख्य बातें

मोगा में घर में घुसकर मारपीट, सामान फेंका: पुरानी रंजिश में वारदात, शोर मचाने पर धमकी देकर फरार, 9 पर केस – Moga News

मोगा में घर में घुसकर मारपीट, सामान फेंका:  पुरानी रंजिश में वारदात, शोर मचाने पर धमकी देकर फरार, 9 पर केस – Moga News

मोगा जिले के अजीतवाल थाना क्षेत्र के गांव ढुड्डीके में जमीन विवाद को लेकर एक व्यक्ति के साथ मारपीट और घर का सामान बाहर फेंकने का मामला सामने आया है। जहां पीड़ित सुखदेव सिंह, जो ढुड्डीके गांव के निवासी हैं, उनको गंभीर चोटें आने के बाद सिविल अस्पताल ढुड्डीके में भर्ती कराया गया है। बता दे कि इस घटना के संबंध में कुल 9 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इनमें लुधियाना के गांव बेगोवाल निवासी रणधीर सिंह, उनकी पत्नी और बेटे करणबीर सिंह शामिल हैं। इनके अलावा 6 अज्ञात व्यक्तियों को भी आरोपी बनाया गया है। रंजिश में वारदात को दिया अंजाम सहायक थाना प्रभारी बलविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस को दिए शिकायत पत्र में सुखदेव सिंह ने आरोप लगाया है कि उनका आरोपियों के साथ घर की जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। इसी विवाद के चलते आरोपी हथियारबंद लोगों के साथ उनके घर में घुस आए। घर से सारा सामान फेंका उन्होंने सुखदेव सिंह के साथ मारपीट की और घर पर कब्जा करने की नीयत से सारा सामान उठाकर बाहर फेंक दिया। सुखदेव सिंह के शोर मचाने पर हमलावर धमकियां देते हुए मौके से फरार हो गए। जांच अधिकारी ने पुष्टि की है कि मामले की गहनता से जांच जारी है। पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *