मुख्य बातें

हमीरपुर में सुहागरात पर दुल्हन को सास ने मारे थप्पड़: बोली- प्रेमी के साथ रहूंगी, पति को छूने से मना किया – Rath News

हमीरपुर में सुहागरात पर दुल्हन को सास ने मारे थप्पड़:  बोली- प्रेमी के साथ रहूंगी, पति को छूने से मना किया – Rath News

नई नवेली दुल्हन के साथ मारपीट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, सुहागरात पर दुल्हन ने कहा था मैं किसी और की अमानत। हमीरपुर जनपद में राठ कस्बे के बुधौलियाना इलाके में शादी के बाद विदा होकर आई नई नवेली दुल्हन के साथ है मारपीट होने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें की दुल्हन मिथलेश ने शादी के बाद सुहागरात के समय अपने पति को छूने से मना करते हुए कहा था कि वह किसी और की अमानत है। वह राठ कोतवाली क्षेत्र के बिलरख गांव के निवासी अपने प्रेमी से प्यार करती है तथा उसी के साथ रहना चाहती है। इसके बाद संभवतः हुए विवाद और तनातनी के बाद दुल्हन को मनाने की कोशिश की गई। तथा दुल्हन के न मानने पर आक्रोश में आकर उसके साथ मारपीट भी की गई जिसका वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में स्पष्ट तौर पर देखा जा सकता है कि घूंघट डाले हुई एक महिला दुल्हन मिथिलेश के साथ बहस बाजी करते हुए उसे थप्पड़ों से पीट रही है। बता दें कि 21 फरवरी को मिथिलेश और राठ कस्बे के बुधौलियाना नहीं इलाके की निवासी धर्म का संपूर्ण विधि विधान से विवाह हुआ था इसके बाद 22 फरवरी को विदाई कार्यक्रम के बाद सुहागरात के समय मिथलेश ने कल को यह कहते हुए छूने से मना कर दिया था कि वह किसी और की अमानत है। इसके बाद अगले दिन 23 फरवरी को दूल्हा दुल्हन सहित दोनों पक्षों के परिवरीजन कोतवाली पहुंचे थे। इसके बाद से यह मामला लगातार सुर्खियों में चल रहा था। वहीं दुल्हन मिथिलेश के साथ अब मारपीट का यह वीडियो आने से यह मामला और अधिक तेजी से लोगों की जुबान पर चर्चा का विषय बना हुआ है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *