मुख्य बातें

तरनतारन के पीएम श्री स्कूलों की विशेष जांच: केंद्र सरकार की टीम में चार विद्यालयों को किया निरीक्षण, बुनियादी ढांचे की जांच की – tarn-taran News

तरनतारन के पीएम श्री स्कूलों की विशेष जांच:  केंद्र सरकार की टीम में चार विद्यालयों को किया निरीक्षण, बुनियादी ढांचे की जांच की – tarn-taran News

तरनतारन में पीएम श्री सरकारी स्कूलों की जांच श्रृंखला के तहत केंद्र सरकार द्वारा गठित टीम ने जिले के चार स्कूलों का विशेष निरीक्षण किया। इनमें पीएम श्री गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल हरिके, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय अमरकोट, पीएम श्री गवर्नमेंट कन्या सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल सुर सिंह और पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय सिंहपुरा शामिल हैं। निरीक्षण टीम में भारत सरकार की संयुक्त सचिव आभा रानी (आईआरएस) और डीजीएसई अरविंद कुमार (आईएएस) प्रमुख रूप से शामिल रहे। उन्होंने अतिरिक्त उपायुक्त (विकास) और जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक शिक्षा) सतनाम सिंह बाठ के साथ स्कूलों का दौरा कर केंद्र सरकार की अनुदान राशि से विकसित बुनियादी ढांचे, स्मार्ट कक्षाओं, लैब और अन्य सुविधाओं की समीक्षा की। टीम ने जिले के स्कूलों के प्रयासों की सराहना की। विशेष रूप से पीएम श्री गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सुर सिंह के कार्यों को सराहा गया और प्रिंसिपल के प्रयासों को उल्लेखनीय बताया गया। इस दौरान जिला शिक्षा विभाग के अधिकारी तजिंदर सिंह, कुलविंदर सिंह, तरसेम सिंह और मैडम अक्षा भी मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *