मुख्य बातें

होली पर घर जाने वालों की भीड़ बढ़ी: जयपुर जंक्शन से सिंधी कैंप बस स्टैंड तक यात्रियों का दबाव, विशेष व्यवस्थाएं लागू – Jaipur News

होली पर घर जाने वालों की भीड़ बढ़ी:  जयपुर जंक्शन से सिंधी कैंप बस स्टैंड तक यात्रियों का दबाव, विशेष व्यवस्थाएं लागू – Jaipur News

होली के चलते शहर से बाहर जाने वाले यात्रियों की संख्या तेजी से बढ़ गई है। जयपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन पर सोमवार को यात्रियों की भीड़ साफ नजर आई। प्लेटफॉर्म, फुटओवर ब्रिज और एंट्री गेट पर लोग ट्रेन का इंतजार करते दिखे। दुर्गापुरा, गांधी नगर, जगतपुरा और खातीपुरा स्टेशनों पर भी यात्रियों की आवाजाही बढ़ी रही। इसके साथ ही सिंधी कैंप बस स्टैंड पर रोडवेज और निजी बसों में भी सीटें फुल रहीं।
त्योहार के कारण लंबी दूरी की ट्रेनों और बसों में सबसे ज्यादा दबाव देखा गया। परिवार के साथ यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या अधिक होने से स्टेशन और बस स्टैंड परिसर में सामान के साथ खड़े लोगों की भीड़ रही।
जयपुर जंक्शन पर भीड़ कंट्रोल करने के लिए विशेष व्यवस्था
रेलवे प्रशासन ने भीड़ को देखते हुए विशेष इंतजाम किए। जयपुर स्टेशन डायरेक्टर विपिन शर्मा ने बताया कि जयपुर जंक्शन पर पैसेंजर्स को ट्रेन रवाना होने से एक घंटे पहले ही प्लेटफॉर्म पर एंट्री दी गई। स्टेशन के बाहर की ओर एक बड़ा होल्डिंग एरिया तैयार किया गया है, जहां एक साथ एक हजार से ज्यादा पैसेंजर्स बैठ सकते हैं।
सुरक्षा को लेकर प्लेटफॉर्म से तीन मीटर की दूरी पर बैरिकेडिंग की गई है, जिससे यात्री लाइन में लगकर ट्रेनों में बैठ सकें और धक्का-मुक्की की स्थिति न बने। प्लेटफॉर्म पर अतिरिक्त स्टाफ और सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है।
स्पेशल ट्रेनें और अतिरिक्त कोच, बसों में भी दबाव
उत्तर पश्चिम रेलवे की ओर से होली को देखते हुए कई स्पेशल ट्रेनें चलाई गई हैं। नियमित ट्रेनों में अस्थाई तौर पर स्लीपर, थर्ड एसी और जनरल कोच बढ़ाए गए हैं। अधिकारियों के अनुसार स्पेशल ट्रेनों के संचालन से ट्रेनों में अपेक्षाकृत कम भीड़ देखने को मिली। ट्रेन में सफर कर रहे पैसेंजर्स ने बताया कि उन्हें किसी तरह की प्रॉब्लम नहीं हुई और आसानी से सीट मिल गई।
रेलवे के साथ-साथ सिंधी कैंप बस स्टैंड पर भी यात्रियों का दबाव बना रहा। कोटा, जोधपुर, बीकानेर, सीकर, झुंझुनूं और भरतपुर रूट की बसों में सीटें फुल रहीं। टिकट काउंटरों पर लंबी कतारें लगी रहीं और बसों के रवाना होते समय भीड़ देखी गई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *