मुख्य बातें

70 स्थानों पर होलिका दहन आज, जुलूस 4 को – Raisen News




भास्कर संवाददाता | रायसेन रंगों के पर्व होली को लेकर शहर और जिले में उत्साह है। सोमवार 2 मार्च को शहर में करीब 70 स्थानों पर होलिका दहन होगा। जिले भर में लगभग 500 स्थानों पर होलिका दहन होगा। अलग-अलग समितियों ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। होलिका स्थलों पर कंडे और लकड़ियां सजा दी गई हैं। समिति सदस्य घर-घर पहुंचकर चंदा भी जुटा रहे हैं। शहर के वार्ड पांच के तीपट्टा बाजार में बड़े मंदिर वाली होली का दहन सबसे पहले रात 9 बजे होगा। इसके बाद बाकी जगहों पर क्रमवार होलिका दहन होगा। प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा के इंतजाम किए हैं। प्रमुख होली स्थलों पर पुलिस बल तैनात रहेगा। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। पर्व शांति और सौहार्द से कराने पर जोर रहेगा। रामलीला मैदान स्थित श्री राधा-कृष्ण मंदिर में फूलों और गुलाल से होली खेली जाएगी। 4 मार्च को पाटनदेव हनुमान मंदिर से हिंदू उत्सव समिति के तत्वावधान में भव्य जुलूस निकलेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *