करनाल में शिवपुरी डिस्पेंसरी के पीछे 27 फरवरी की शाम एक युवक की पिटाई कर हत्या करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वारदात आपसी रंजिश के चलते की गई थी। जानकारी के अनुसार, करीब डेढ़ माह पहले हुए झगड़े के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया था, लेकिन आरोपियों ने बदला लेने की ठान ली थी। पुलिस ने दोनों को चार दिन के रिमांड पर लिया है और पूछताछ जारी है। समझौते के बाद भी रंजिश गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ब्रह्मनगर हांसी रोड निवासी अर्जुन उर्फ अज्जू और गांव सैदपुर निवासी हरप्रीत उर्फ सोनी के रूप में हुई है। जांच अधिकारी के अनुसार डेढ़ माह पहले आरोपियों का अंकुश और उसके साथियों से झगड़ा हुआ था। दोनों पक्षों ने थाना रामनगर में शिकायत दी थी। बाद में समझौता हो गया, लेकिन आरोपी पक्ष रंजिश रखे हुए था। घेरकर पीटा, अस्पताल में तोड़ा दम 27 फरवरी की शाम आरोपियों ने शिवपुरी डिस्पेंसरी के पीछे अंकुश को घेर लिया। उसे पकड़कर मारपीट की और डंडों से वार किए। गंभीर चोट लगने से वह नीचे गिर गया। आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल अंकुश को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। आरोपी चार दिन के रिमांड पर शिकायत के आधार पर थाना रामनगर में केस दर्ज किया गया था। पुलिस ने सबूता के आधार पर दोनों आरोपियों को काबू कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने चार दिन का पुलिस रिमांड मंजूर किया है। रिमांड के दौरान आरोपियों से गहन पूछताछ कर मामले का खुलासा करने के लिए आगे की जांच की जा रही है।
Source link
