मुख्य बातें

बजट में पूरी नहीं हुई नूंह ट्रॉमा सेंटर की मांग: भाजपा प्रवक्ता बोले- अगले बजट में मिलेगी प्राथमिकता, नजरअंदाज नहीं किया – Nuh News

बजट में पूरी नहीं हुई नूंह ट्रॉमा सेंटर की मांग:  भाजपा प्रवक्ता बोले- अगले बजट में मिलेगी प्राथमिकता, नजरअंदाज नहीं किया – Nuh News

नूंह में मीडिया से बात करते भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता मुकेश कापड़ीवास।

नूंह जिले में लंबे समय से लंबित ट्रॉमा सेंटर की मांग हरियाणा विधानसभा बजट 2026 में भी पूरी नहीं हो सकी है। हालांकि, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता मुकेश कापड़ीवास ने अपने नूंह दौरे के दौरान आश्वासन दिया कि यदि इस बार प्रस्ताव शामिल नहीं हो पाय

.

जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह पिंटू द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में बजट की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए भाजपा प्रवक्ता कापड़ीवास ने कहा कि नूंह को नजरअंदाज नहीं किया गया है। उन्होंने नए सिविल अस्पताल के निर्माण, सड़कों के विस्तार और ब्लॉक स्तर पर इंडस्ट्रियल क्लस्टर की योजनाओं का उल्लेख किया, जो जिले के विकास को गति देंगी।

कापड़ीवास ने बताया कि दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे के आसपास उद्योगों की स्थापना से स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलेगा और जमीनों के दाम बढ़ने से आर्थिक गतिविधियां तेज हुई हैं।

एक सप्ताह में दूर होगी दवाई की कमी

स्वास्थ्य सेवाओं में दवाइयों की कमी से जुड़े सवाल पर उन्होंने एक सप्ताह के भीतर सुधार का आश्वासन दिया। कांग्रेस द्वारा बजट को “लॉलीपॉप” बताए जाने पर कापड़ीवास ने कहा कि विपक्ष का काम आलोचना करना है, लेकिन बजट में हर वर्ग और हर क्षेत्र का ध्यान रखा गया है।

उल्लेखनीय है कि मेवात क्षेत्र में ट्रोमा सेंटर की मांग कई बार विधानसभा में उठाई जा चुकी है। सड़क हादसों और गंभीर चिकित्सा मामलों में मरीजों को अक्सर बाहर रेफर करना पड़ता है, जिससे लोगों को इस बार बजट में इसकी घोषणा की उम्मीद थी। हालांकि, उन्हें फिलहाल केवल आश्वासन ही मिला है।

भाजपा नेताओं का दावा है कि नूंह की छवि में बदलाव आया है और विकास कार्यों के कारण जिला तेजी से मुख्यधारा में शामिल हो रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *