मुख्य बातें

बिल्सी में दो बाइकों की भिड़ंत में पिता-पुत्र की मौत: करनपुर के पास हुआ हादास, दो अन्य घायल; अस्पताल रेफर – Bilsi News

बिल्सी में दो बाइकों की भिड़ंत में पिता-पुत्र की मौत:  करनपुर के पास हुआ हादास, दो अन्य घायल; अस्पताल रेफर – Bilsi News

बदायूं जिले के उघेती थाना क्षेत्र में सोमवार को करनपुर गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को तत्काल उपचार के लिए रुदायन सरकारी अस्पताल भेजा। गंभीर रूप से घायल दो अन्य लोगों को बिसौली अस्पताल रेफर किया गया। रुदायन अस्पताल में चिकित्सकों ने बाइक सवार शेर सिंह पुत्र गेंदनलाल और उनके पिता गेंदनलाल को मृत घोषित कर दिया। दोनों संभल जनपद के निवासी थे। हादसे में करनपुर निवासी रफी मोहम्मद और रियासत गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही इस्लामनगर थाना पुलिस भी रुदायन सरकारी अस्पताल पहुंच गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *