मुख्य बातें

कलेक्टर ने महिलाओं से हर्बल गुलाल खरीदा: बलौदाबाजार में ‘बिहान’ योजना से जुड़ीं ‘वंदनी स्व सहायता समूह’ की महिलाएं बना रहीं – baloda bazar News

कलेक्टर ने महिलाओं से हर्बल गुलाल खरीदा:  बलौदाबाजार में ‘बिहान’ योजना से जुड़ीं ‘वंदनी स्व सहायता समूह’ की महिलाएं बना रहीं – baloda bazar News

बलौदाबाजार कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने ‘बिहान’ समूह की महिलाओं की ओर से कलेक्ट्रेट परिसर में लगाए गए स्टॉल से हर्बल गुलाल खरीदा। उन्होंने महिलाओं को प्रोत्साहित करते हुए सभी से हर्बल गुलाल का उपयोग करने की अपील की। कलेक्टर ने समूह की सदस्यों को होली की शुभकामनाएं भी दीं। जिले के ग्राम धमनी में ‘वंदनी स्व सहायता समूह’ की 11 महिलाएं हर्बल गुलाल का निर्माण कर रही हैं। यह कार्य ‘बिहान’ योजना के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। समूह की महिलाएं प्राकृतिक संसाधनों का उपयोग कर शुद्ध हर्बल गुलाल तैयार कर रही हैं, जिसे विभिन्न बाजारों में स्टॉल लगाकर बेचा जा रहा है। समूह की महिलाओं ने बताया कि पहले वे केवल घरेलू कार्यों तक सीमित थीं। राज्य सरकार की मदद और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) योजना से जुड़ने के बाद उन्हें एक नई पहचान मिली है। उनके द्वारा बनाए गए गुलाल की बाजार में अच्छी मांग है। इस पहल से होने वाली आय से उनकी आजीविका सुदृढ़ हो रही है, जिससे वे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन रही हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *