मुख्य बातें

डिप्टी सीएम ने माइक थामा, भजन गाए और डांस किया: फागी में द्वारकाधीश मंदिर में फूलडोल महोत्सव में हुए शामिल – Tonk News

डिप्टी सीएम ने माइक थामा, भजन गाए और डांस किया:  फागी में द्वारकाधीश मंदिर में फूलडोल महोत्सव में हुए शामिल – Tonk News

जयपुर जिले के फागी क्षेत्र में मांसी नदी किनारे स्थित द्वारकाधीश मंदिर परिसर में बुधवार को फूलडोल मेला आयोजित किया गया। इसमें मुख्य अतिथि डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा थे। उन्होंने प्रभु के दर्शन किए और मौजूद भजन मंडली के साथ ढोलक, मंजीरों की धुन पर भजन भी गाए। उन्होंने मंडल के कलाकारों से माइक लिया, फिर राजस्थानी भजन और लोकगीत गाए। इसके बाद मंजीरे लेकर बजाने लगे। साथ ही कलाकारों के साथ जमकर डांस भी किया। दरअसल, द्वारकाधीश मंदिर परिसर में हर साल की तरह इस बार भी फूलडोल मेले का आयोजन किया गया। डिप्टी सीएम ने भगवान द्वारकाधीश के दर्शन कर क्षेत्र में कुशलता की कामना की। इस मौके पर मेला समिति ने बैरवा का राजस्थानी पगड़ी बांधकर और माला पहनाकर स्वागत किया। डिप्टी सीएम ने कहा कि मेले के आयोजन से आपसी भाईचारा प्रेम बढ़ता है। भगवान के दर्शन होते हैं। मेले में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर खुशी चौधरी, राजेंद्र फागी ने नशा मुक्ति अभियान चलाया। गांव में नशामुक्ति अभियान को लेकर रैली निकाली। साथ ही मेले में आए लोगों को नशा के खिलाफ जागरूक किया। उन्होंने कहा कि मोबाइल में भी नशा है, इसलिए मोबाइल के ज्यादा प्रयोग से बचना चाहिए। 12 साल से कम उम्र के बच्चों को मोबाइल से दूर रखने की सलाह दी। समारोह में पंचायत समिति प्रधान रमा देवी चौधरी, प्रशासन अनिता चौधरी, पंडित मनोज कुमार शर्मा, मेला समिति अध्यक्ष सुवालाल गुर्जर, मेला प्रभारी सत्येंद्र जैन, भगवान हनुमान सिंह, कालूराम सेन मौजूद रहे। इनपुट: सुमेरसिंह, रानोली।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *