मुख्य बातें

रायगढ़ में 7 मवेशी तस्करों से 18 गौवंश मुक्त: पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया, मारते- पीटते बूचड़खाने ले जा रहे थे – Raigarh News

रायगढ़ में 7 मवेशी तस्करों से 18 गौवंश मुक्त:  पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया, मारते- पीटते बूचड़खाने ले जा रहे थे – Raigarh News

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में मवेशी तस्करी को रोकने पुलिस ऑपरेशन शंखनाद चलाया जा रहा है। जहां दो अलग अलग मामलों में पुलिस ने 7 मवेशी तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 18 गौवंश को मुक्त कराकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक पहला मामला घरघोड़ा थाना क्षेत्र का है। जहां पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम कुडूमकेला क्षेत्र में पिकअप में मवेशियों को लोड कर तस्करी की जा रही है। जिसके बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू की और ग्राम कुडूमकेला क्षेत्र में दो पिकअप वाहनों को रोका गया। जिसमें 10 गौवंश को रस्सियों से बांधकर बिना चारा-पानी के अवैध रूप से परिवहन किया जा रहा था। पूछताछ में आरोपियों के पास कोई कागजात नहीं मिले। ऐसे में पिकअप समेत 10 नग बैल को जब्त किया गया। वहीं मवेशी तस्कर आत्माराम चौहान, शंभुसाय पैंकरा निवासी जशपुर, संतोष कुमार राठिया, विजय कुमार मांझी व बुधराम राठिया निवासी रायगढ़ को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ धारा 4, 6, 10, 11 छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 के तहत प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा दिया है।
लैलूंगा क्षेत्र से 2 तस्कर पकड़ाए
वहीं दूसरा मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है। जहां होली ड्यूटी के दौरान पेट्रोलिंग करते समय पुलिस को सूचना मिली कि दो व्यक्ति तोलमा-जरलापारा के कच्चे मार्ग से 8 गौवंश को मारते-पीटते उड़ीसा बूचड़खाना ले जा रहे थे। जिन्हें तत्काल घेराबंदी कर आरोपी गोपी यादव 45 साल व सुकरू लकड़ा को हिरासत में लिया गया। उनके कब्जे से 8 नग गौवंश जब्त करते हुए आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई की गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *