मुख्य बातें

2 बाइकों की टक्कर, 3 युवक घायल: सड़क पर बेसुध पड़े थे, जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस, अस्पताल में भर्ती – Dantewada News

2 बाइकों की टक्कर, 3 युवक घायल:  सड़क पर बेसुध पड़े थे, जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस, अस्पताल में भर्ती – Dantewada News

दंतेवाड़ा जिले के गीदम में होली के दिन दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद तीनों सड़क पर बेसुध हालत में पड़े थे। घटना की सूचना मिलते ही गीदम थाना प्रभारी विजय पटेल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और बिना देर किए अपनी गाड़ी से घायलों को गीदम अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। जानकारी के मुताबिक, होली खेलकर सभी अपने-अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान गीदम-बारसूर मार्ग पर तेज रफ्तार में आ रही दो बाइकों की आपस में टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए और कुछ समय तक अचेत अवस्था में पड़े रहे। इन्हें सिर समेत शरीर के अन्य अंगों में गंभीर चोटें आई है। शहर सुरक्षा में तैनात थी पुलिस इधर, होली पर्व को देखते हुए पुलिस की टीम नगर में सुरक्षा व्यवस्था में तैनात थी। जैसे ही हादसे की सूचना मिली, थाना प्रभारी विजय पटेल मौके पर पहुंचे और तत्काल राहत कार्य शुरू कराया। एंबुलेंस के इंतजार में समय न गंवाते हुए उन्होंने अपनी गाड़ी से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। तीनों का इलाज जारी है और उनकी हालत पर निगरानी रखी जा रही है। घायलों का इलाज जारी फिलहाल घायलों के नामों की जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस ने दोनों बाइकों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की वजह माना जा रहा है। पुलिस ने त्योहार के दौरान वाहन सावधानी से चलाने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *