मुख्य बातें

सोनीपत में आग का गोला बनी कार, VIDEO: ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान, जलकर खाक हुई पूरी गाड़ी; दूर तक दिखीं लपटें – Sonipat News

सोनीपत में आग का गोला बनी कार, VIDEO:  ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान, जलकर खाक हुई पूरी गाड़ी; दूर तक दिखीं लपटें – Sonipat News

होली के दिन सोनीपत में चलती इको वैन में अचानक आग लग गई। कुछ ही मिनटों में पूरी गाड़ी आग के गोले में तब्दील हो गई। सड़क पर उठती लपटें और धुएं का गुबार देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। हालांकि, गनीमत रही कि ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचा ली। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने में भरपूर सहयोग किया, लेकिन उसपर काबू नहीं कर पाए। बाद में फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक गाड़ी पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। पढ़िए क्या है पूरा मामला… अचानक उठा धुआं, चंद मिनटों में भड़की आग
जानकारी के अनुसार घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत सारंग रोड की है। HR-10 AZ-8777 नंबर की इको गाड़ी में अचानक शॉर्ट सर्किट होने से धुआं उठने लगा। देखते ही देखते धुआं लपटों में बदल गया और पूरी गाड़ी आग की चपेट में आ गई। रेलवे स्टेशन जा रहा था ड्राइवर
दरअसल, मुरथल के जैनपुर टकोला गांव के रहने वाले विक्की अपने गांव से सोनीपत रेलवे स्टेशन की ओर आ रहे थे। सारंग रोड पर पहुंचते ही गाड़ी में तकनीकी खराबी के चलते शॉर्ट सर्किट हुआ और आग लग गई। ड्राइवर ने तुरंत हालात भांपते हुए गाड़ी से छलांग लगा दी, जिससे उसकी जान बच गई। स्थानीय लोगों की मदद भी काम नहीं आई
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास रिहायशी मकान में रह रहे लोगों में दहशत फैल गई। हालांकि, लोगों ने घबराने की बजाय साहस दिखाया। एक मकान से सबमर्सिबल पंप चलाकर पाइप के जरिए आग बुझाने का प्रयास किया गया। लेकिन आग तेजी से फैलती गई। फायर ब्रिगेड और पुलिस मौके पर पहुंची
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं हरियाणा पुलिस के अंतर्गत सिविल लाइन थाना की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पूरी तरह जलकर खाक हुई गाड़ी
हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, लेकिन आग से इको गाड़ी पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई। थाना प्रभारी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी और आग बुझा दी गई है। मामले की जांच की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *