मुख्य बातें

नशे में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर: सीतापुर में एक युवक की मौत, चार घायल – Sitapur News




सीतापुर के थानगांव थाना क्षेत्र में होली के हुड़दंग के बीच बुधवार दोपहर बाद करीब 4 बजे दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के घेउणा गांव के सामने दो बाइकों में तेज रफ्तार के चलते भिड़ंत हो गई। एक बाइक पर ग्राम शद्दीपुर थाना महमूदाबाद निवासी अनूप पुत्र राममिलन, रामू पुत्र खन्नू तथा छोटे लाल पुत्र लोटन सवार थे। वहीं दूसरी बाइक पर भानीपुर निवासी अशोक पुत्र कल्लू तथा धनुलिया थाना मोहम्मदपुर खाला जनपद बाराबंकी निवासी इंद्रजीत पुत्र मिश्री लाल सवार थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों बाइकें तेज रफ्तार में थीं और लापरवाहीपूर्ण तरीके से चलाई जा रही थीं, जिसके चलते आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सभी पांचों लोग गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। सूचना मिलते ही थानगांव पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल रेउसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार शुरू किया। इलाज के दौरान अशोक के साथ बाइक पर सवार इंद्रजीत की हालत अत्यंत गंभीर हो गई और उसे बचाया नहीं जा सका। अन्य चारों घायलों की हालत नाजुक होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। होली के दिन हुए इस हादसे से दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *