मुख्य बातें

प्राचीन मंदिर नौहरियां में भक्तों ने होली आई रे सांवरिया… भजन गाकर खेली फूलों की होली – Jalandhar News

प्राचीन मंदिर नौहरियां में भक्तों ने होली आई रे सांवरिया… भजन गाकर खेली फूलों की होली – Jalandhar News

भास्कर न्यूज | जालंधर हर तरफ रंग-गुलाल और फूल, संकीर्तन की लहरों में जैसे हर कोई बह रहा हो। लड्डू गोपाल पर लगातार हो रही फूलों की वर्षा से चारों तरफ खुशी का माहौल बन गया। मौका था प्राचीन मंदिर नौहरियां, गुड़ मंडी में फाल्गुन उत्सव पर भक्तों की ओर से खेली गई फूलों की होली का। फाल्गुन उत्सव में श्रद्धालुओं ने रंग-गुलाल व फूलों की होली खेली, जिसमें महंत डॉ. राज कुमार शर्मा भी मौजूद रहे। पूजा के बाद मंदिर परिसर में ठाकुर जी के भजनों पर श्रद्धालु खूूब झूमे। मंदिर परिसर में भक्तों ने भजनों का गुणगान करके भक्तिमय माहौल बनाया। उन्होंने श्री गणेश वंदना के बाद ‘होली खेडणी है अज्ज तेरे नाल’, ‘होली आई रे सांवरिया’ समेत होली से जुड़े भजन गाकर श्रद्धालुओं को झूमने पर विवश कर दिया। महिलाओं ने एक-दूसरे को चंदन लगाया अलग-अलग रंगों के फूलों से होली खेली। अंत में सभी ने देवी-देवताओं की भव्य आरती के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। यहां हेमंत शर्मा, आशीष, नरिंदर गुंबर, राखी गुंबर, मुकुंद गांधी, एसके धीर, आशीष खन्ना, पार्षद जतिन गुलाटी, कविता शर्मा, तेजस कृष्णा, श्रेया, राजकुमार कनौजिया, संजय कालड़ा, मधु कालड़ा व अन्य उपस्थित थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *