मुख्य बातें

धर्मकोट में मंडी में मृत मिला 26 साल का युवक: यहीं मजदूरी करता था व रहता था, लंबी बीमारी से जूझ रहा था, दवाइयां भी खत्म हो गई थीं – Moga News




धर्मकोट की दाना मंडी में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। मृतक की पहचान गुरसेवक सिंह उर्फ हैप्पी (26) निवासी गांव दौधर शर्की के रूप में हुई है। थाना धर्मकोट के प्रभारी लछमन सिंह ने बताया कि उन्हें सुबह दाना मंडी में एक शव पड़े होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। हालांकि, बाद में मिली जानकारी के आधार पर उसकी पहचान गुरसेवक सिंह के तौर पर हुई। पुलिस ने मृतक के परिजनों से संपर्क किया, जिसके बाद उसके पिता हरनेक सिंह मौके पर पहुंचे और शव की पहचान की। इसके उपरांत शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया। मंडी में मजदूरी करता था और यहीं रहता था बताया गया कि गुरसेवक ग्राम दौधर ​सरकी का रहने वाला था। वह वर्तमान यहां मंडी में मजदूरी करता था और यहीं रहता था। लंबे समय से वह बीमारी से जूझ रहा था। बताया गया रात को गुरसेवक काम करने के बाद अपनी जगह पर सोया। सुबह चारपाई मृत पड़ा मिला। सुबह वहां काम करने वालों ने उसे मृत पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस का कहना है कि मौत कैसे हुई अभी तय नहीं किया जा सकता है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। गुरुसेवक की शादी नहीं हुई थी। वह दो बहनों का अकेला भाई था। लंबी बीमारी के चलते तनाव में था युवक मृतक के पिता हरनेक सिंह ने पुलिस को बताया कि गुरसेवक सिंह लंबे समय से मानसिक तनाव से जूझ रहा था और उसे सांस संबंधी बीमारी भी थी। उन्होंने यह भी बताया कि उसकी दवाइयां खत्म हो चुकी थीं, जिससे उसकी मौत होने की आशंका जताई जा रही है। थाना प्रभारी लछमन सिंह ने कहा कि मौत के असली कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। फिलहाल, पुलिस मामले की हर पहलू से गहन जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *