मुख्य बातें

तरनतारन में 5 किलो हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार: पाकिस्तान से मंगवाता था नशे की खेप, इलाके में तस्करों को करता था सप्लाई – tarn-taran News

तरनतारन में 5 किलो हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार:  पाकिस्तान से मंगवाता था नशे की खेप, इलाके में तस्करों को करता था सप्लाई – tarn-taran News

पंजाब पुलिस ने ड्रग्स के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत तरनतारन जिले से एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 5 किलो 101 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। गिरफ्तार तस्कर की पहचान बिधि चंद छीना गांव निवासी बहादुर सिंह पुत्र मलकीत सिंह के रूप में हुई है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा शुरू किए गए अभियान के तहत पंजाब पुलिस गैंगस्टरों और ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपना रही है। डीजीपी पंजाब गौरव यादव के निर्देश पर ड्रग तस्करों को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। फिरोजपुर रेंज के डीआईजी स्नेहदीप शर्मा और तरनतारन के एसएसपी सुरेंद्र लांबा के नेतृत्व में विभिन्न टीमें गठित की गई थीं। सीआईए स्टाफ तरनतारन के इंचार्ज इंस्पेक्टर रूपिंदरपाल सिंह और उनकी टीम को तकनीकी और मानवीय खुफिया जानकारी मिली थी। इसमें पता चला कि बहादुर सिंह पाकिस्तानी तस्करों के साथ मिलकर भारत-पाकिस्तान सीमा से हेरोइन की खेप मंगवाता था और इसे तरनतारन के विभिन्न क्षेत्रों में सप्लाई करता था। खुफिया जानकारी पर नाकेबंदी कर पकड़ा सूचना के आधार पर, सीआईए स्टाफ तरनतारन की टीम ने तरनतारन जिले के गग्गोबुहा इलाके में एक विशेष नाकाबंदी की। डीएसपी सिटी तरनतारन की मौजूदगी में आरोपी बहादुर सिंह को उसकी एक्टिवा स्कूटर (नंबर PB46-AJ-8796) पर हेरोइन सप्लाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से कुल 5 किलो 101 ग्राम हेरोइन और एक्टिवा स्कूटर बरामद किया गया। पाकिस्तानी तस्करों से संबंध कबूला आरोपी के खिलाफ पुलिस स्टेशन झबाल में मुकदमा नंबर 61, अपराध 21-सी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि आरोपी के पाकिस्तानी तस्करों से संबंध हैं और वह तरनतारन सहित पंजाब के विभिन्न जिलों में हेरोइन की सप्लाई करता था। आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जा रहा है, जिससे और भी खुलासे होने की संभावना है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *